Bihar Board 12th Biology VVI Subject 2026: 2 फरवरी वायरल सब्जेक्टिव क्वेश्चन यहां से देखें जो Exam में आएगा। @govbiharboard.com

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Board 12th Biology VVI Subject 2026: 2 फरवरी वायरल सब्जेक्टिव क्वेश्चन यहां से देखें जो Exam में आएगा। @govbiharboard.com

Bihar Board 12th Biology VVI Subject 2026:

1. जैव-विविधता की क्षति के दो कारण लिखिए।

उत्तर:- (i) अतिदोहन
(ii) आवासीय क्षति

2.संकटग्रस्त जातियाँ क्या है?

उत्तर :- वे जातियाँ जो भविष्य में विलुप्त होने के कगार पर है, उन्हें संकटग्रस्त जातियाँ कहते है।

जैसे – डोडो पक्षी, कस्तूरी हिरन आदि ।

3. तत्पस्थल हॉटस्पॉट क्या है?

उत्तर :- तत्पस्थल पृथ्वी पर उपस्थित वह देव होता है जहाँ की प्रजातियाँ संकट में होती है उसे तत्पस्थल कहते है।
जैसे – पूर्वी हिमालय, पश्चिमी घाट आदि ।

4. राष्ट्रीय उद्यान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए ।

उत्तर :- वह क्षेत्र जहाँ पर वन्यजीवों को संरक्षित रखा जाता है उसे राष्ट्रीय उद्यान कहते है। यहाँ पर शिकार खेलना, पशु चराना, खेती करना आदि पर निषेध होता है।

5. उत्तर-प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित राष्ट्रीय उद्यान का नाम लिखिए।

उत्तर :- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान ।

6. रेड डाटा बुक क्या है?

उत्तर :- यह एक ऐसी किताब है जिसमे विभिन्न न संकट ग्रस्त जीवों की श्रेणी बद्ध किया गया है।

7. वृषण के दो कार्य लिखिए ।
उत्तर:- (ⅰ) टेस्टोस्टीरान हार्मोन का स्वाव
(ii) शुक्राणु का निर्माण ।

8. महिलाओं में निषेचन कहाँ होता है? निषेचन कला का कार्य लिखिए

उत्तर:- निषेचन की प्रक्रिया फैलोपियन नलिका में होती है। निषेचन कला अन्य शुक्राणुओं को अण्डाणु में प्रवेश नहीं करने देती है

9. लीडिंग कोशिकाओं के कार्य लिखिए ।
उत्तर : – वृषण की लीडिंग कोशिकाएँ टेस्टोस्टीरान हार्मोन का स्लाव करती है जो द्वितीयक लैगिक लक्षणों के विकास में सहायक होता है।

10. महिलाओं में निषेचन कहाँ होता है? निषेचन कला का कार्य लिखिए।

उत्तर:- निषेचन की प्रक्रिया फैलोपियन नलिका में होती है। निषेचन कला अन्य शुक्राणुओं को अण्डाणु में प्रवेश नहीं करने देती है।

2 February 2026 12th Biology VVI Question 2026: 2 फरवरी 2026 12th Biology 2 नंबर वाले अति महत्वपूर्ण प्रश्न यहाँ से देखें @govbiharboard.com

11-अण्डाशय के दो कार्य लिखिए।

उत्तर: (i) प्रोजेस्टेरान हार्मोन का स्त्राव
(i) अण्डाणु का निर्माण

12. परिवार नियोजन की स्थायी विधियों क्या है?

उत्तर :- पुरुष नसबन्दी एवं महिला नसबन्दी ।
(वैसेक्टोमी). (ट्यूबेक्टोमी)

(13.) IVF, MTP, ART, JUD का पूरा रूप लिखिए।

उत्तर:- IVF In Vitro Fertilisation
MTP = Medical Termination of Pregnancy
ART Assisted Reproductive Technology

14. स्वपाले निषेचन क्या है ?

उत्तर :- महिला के अण्डाणु व पुरुष के शुक्राणु को शरीर के बाहर शरीर जितने ताप पर प्रयोगशाला मे परखनलीं के अन्दर निषेचित कराना स्वपाते निषेचन कहलाता है।

15. मेण्डल ने अपने प्रयोग के लिए कितने लक्षणों का चयन किया ? किन्हीं दो लक्षण के नाम लिखिए।

उत्तर : मेण्डल ने अपने प्रयोग के लिए सात विपरीत लक्षणों का चयन किया ।
(ⅰ) बीज का रंग
(ⅱ) बीज का आकार
(iii) पुष्प का रंग
(iv) पुष्प की स्थिति

16.मनुष्य में लिंग निर्धारण के लिए किस प्रकार के गुणसूल उत्तर दायी होते है?

उत्तर :- मनुष्य में लिंग निर्धारण हेतु मादा समयुग्मकी (xx) तथा नर विषमयुग्मकी (XY) गुणसूल उत्तरदायी होते है।

17. डाउन सिण्ड्रोम तथा टर्नर सिण्ड्रोम मे गुणसूत्रों की संख्या लिखिए ।

उत्तर :- डाउन सिण्ड्रोम (2n+1) अर्थात् 47
टर्नर सिण्ड्रोम – (2n-1) अर्थात् 45

18. मानव में गुणसूतों की संख्या कितनी है ? उत्तर:- 23 जोड़ी या 46 गुणसूत्र

19. DNA तथा RNA की शर्करा मे क्या अन्तर है?

उत्तर:- DNA में डी आक्सी राइबोस शर्करा होती है तथा RNA मे राइबोस शर्करा होती है।

20. जीवाणु मे रूपान्तरण का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था और क्या निष्कर्ष निकाला ?

उत्तर :- ग्रिफिथ नामक वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम न्यूमोनिया रोग के जीवाणु स्ट्रेप्टोकस न्यूमोनीका में रूपान्तरण किया था तथा यह पता लगाया कि आनुवंशिक पदार्थ के कारण रूपान्तरण होता है।

21. आनुवंशिक कूट की दो विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर:-(ⅰ) यह कोमा रहित होता है।
(ii) यह असंदिग्ध होता है।

22. अवशेषी अंग क्या है? मानव में पाये जाने वाले किसी दो अवशेषी अंग का नाम लिखिए ।

उत्तर:- वे अंग जो जीवधारियों द्वारा उपयोग न किये जाने के कारण अवशेषी हो गये एवं भविष्य में समाप्त हो जाऐंगें उन्हे अवशेषी अंग कहते है।
जैसे – निमेषक पटल, पुच्छ कशेरुकाएँ, शरीर के बाल ।

23.मानव का उद्‌भव किस युग मे हुआ? क्रोमैग्नान मानव का जन्तु वैज्ञानिक नाम लिखिए ।

उत्तर :- मानव का उद्‌भव प्लीस्टोसीन युग मे हुआ।क्रो-मैग्नॉन माबव का जन्तु वैज्ञानिक नाम होमो सेपियन्स फॉसिलिस है।

24. रोमर के मतानुसार, आधुनिक मानव की विभिन्न प्रजातियों के नाम लिखिए ।

उत्तर:- रोमर ने मानव प्रजातियों को चार समूहों में बाँटा
(i) कॉकेसाइड्स
(ii) मन्गोलाइड्स
(iii) नीग्रोइड्स
(iv) ऑस्ट्रेलाइड्‌स

25. स्टैनले मिलर ने अपने प्रयोग मे किन-किन पदार्थों के संयोजन से अमीनो अम्ल का संश्लेषण किया ?

उत्तर :- मीथेन, अमोनिया, हाइड्रोजन, तथा जलवाष्प । इन्होने हाइड्रोजन, अमोनियां तथा मेथेन को 2:1:2 के अनुपात मे मिलाया ।

Bihar Board 12th Biology VVI Subject 2026
Bihar Board 12th Biology VVI Subject 2026

26. परजीवी द्वारा उत्पन्न किन्ही दो रोगों के नाम लिखिए।

उत्तर :- (ⅰ) हाथी पाँव मादा- क्यूलेक्स मच्छर
(ii) मलेरिया – मादा एनाफिलीज
(iii) डेंगू- मादा – एडीज एजिप्टी

27.मनुष्य में चार विषाणु जनित रोग लिखिए ।

उत्तर:- डेंगू, खसरा, चेचक, पोलियो ।

28. इन्टरफेरॉन क्या है? इनका कार्य लिखिए ।

उत्तर :- इन्टरफेरॉन विषाणु प्रोटीन अणु होते है। जब कोशिकाएँ विषाणु से संक्रमित होती है तो ये विषाणु के संक्रमण को रोकती है।

29. स्वास्थ्य को परिभाषित कीजिए ।

उत्तरः – WHO के अनुसार स्वास्थ्य शरीर की वह अवस्था है जिसमें व्यक्ति शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होता है।

30.मनुष्य में चार जीवाणु जनित रोग के नाम लिखिए ।

उत्तर:- हैजा, टिटनेस, निमोनिया, काली खाँसी ।

31. दूध से दही कौन बैक्टीरिया बनाता है?

उत्तर :- लैक्टोबैसिलस जीवाणु दूध से दही बनाने में सहायक होता है।

32. सिरका उत्पादन में किस जीवाणु का उपयोग होता है?

उत्तर:- ऐसीटोबैक्टर एसीटी ।

33.पेनिसिलिन की खोज किसने की थी ?

उत्तर :- पेनिसिलिन की खोज सन 1929 ई० में एलेक्जेण्डर फ्लेमिंग ने की थी। यह पेनिसिलियम नोटेटम कवक से प्राप्त होती है।

34. नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले दो सूक्ष्म जीवों के नाम लिखिए ।

उत्तर:- (ⅰ) नॉस्टॉक
(ii) एनाबीना
(iii) राइजोबियम

35. बायोगैस क्या है?

उत्तर :- बायोगैस विभिन्न गैसों का मिश्रण है। जो घरेलू व कृषि अपशिष्ट पदार्थों के द्वारा बनायी जाती है। इसका प्रमुख घटक मेथेन है।

36. DNA अणु को कौन सा एन्जाइम तोड़ता है?

उत्तर :- DNA अणु को तोड़ने के लिए प्रतिबन्धन एण्डोन्यूक्लिएज एन्जाइम का प्रयोग किया जाता है।

37. DNA खण्ड को जोड़ने के लिए किस एन्जाइम का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर :- लाइगेज एन्जाइम ।

38 प्लाज्मिड क्या है? यह कहाँ पाया जाता है?

उत्तर :- ये जीवाणुओं में पाया जाने वाला अतिरिक्त गुणसूत्रीय पदार्थ है। जो एक कोशिका से दूसरी कोशिका में जा सकता है। ये जीवाणुओ व यीस्ट में पाये जाते है।

39. पुनर्योगज DNA का निर्माण सर्वप्रथम किसने किया था ?

उत्तर :- सन् 1972 ई० में स्टैनले कोहेन व हर्बर्ट बोयर ने ।

40. बायोपाइरेसी क्या है?

उत्तर :- जब किसी देश की कम्पनियाँ या अन्य संगठन किसी अन्य देश के जैविक संसाधनों का प्रयोग बिना प्रतिकर भुगतान या सम्बिना सहमति के करते है तो इसे बायोपाइरेसी कहते है।

Bihar Board 12th Exam New Pattern 2026: कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026 का न्यू पैटर्न जारी @govbiharboard.com

41. एक आनुवंशिक रूपान्तरित पौधे का नाम लिखिए ।

उत्तर :- सुनहरा चावल (Golden Rice) । इसमे B-कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है। जो विटामिन – A का मुख्य स्त्रोत है।

42. B+ – फसल क्या है?

उत्तर:- Bt.- फसल जैव प्रौद्योगिकी द्वारा तैयार की गयी एक ऐसी फसल होती है, जिसमें कीटनाशकों की आवश्यकता नहीं होती है। (बैसिलान धूरीन्जिएलिस)

43.बायोस्फीयर क्या है?

उत्तर :- बायोस्फीयर (जैव मण्डल) पृथ्वी का वह भाग है, जहाँ सजीव निवास करते है। यह स्थलमण्डल, जलमण्डल तथा वायुमण्डल में विद्यमान होता है।

44. चरघातांकी वृद्धि के समीकरण को लिखिए ।

उत्तर:- dN =rN dt

45. इकोटोन क्या है?

उत्तर :- दो पारितन्त्रों के मिलने पर बना संक्रमण क्षेत्र, जिसमें दोनो पारितन्त्रों के जीव मिलते है, उनि इकोटोन कहते है।
जैसे – दलदल, ज्वारनदमुख आदि।

46. पारितन्त्र किसे कहते है?

उत्तर :- वह तन्त्र जो वातावरण के जैविक तथा अजैविक घटक के बीच सम्बन्ध को बताता है उसे पारितन्त्र कहते है। पारितन्त्र शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम ए.जी. टैन्सले ने सन् 1935 ई० में किया था।

47.खादा जाल क्या है?

उत्तर :- प्रकृति में विभिन्न खाद्य श्रृंखलाओं के आपस मे जुड़ने से एक जटिल तंत्र का निर्माण होता है, जिसे खाद्य जाल कहते है।

48.अपमार्जक पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

उत्तर :- वे जीव जो जन्तुओं के मृत देह को खाते है उन्हे अपमार्जक कहते है। जैसे- गिद्ध, लकड़बग्घा ।

49.खड़ी फसल क्या है?

उत्तर : – खेत की वह उपज या पैदावार जो तैयार हो गयी हो लेकिन अभी कटी न हो उसे खड़ी फसल कहते है।

50.जैव विविधता को परिभाषित कीजिए।

उत्तर:- पारितन्त के कारण जीवों में पायी जाने वाली विभिन्नताओं का जैव-विविधता कहते है।

Bihar Board 12th Nibandh Exam 2026: यहां से देख महत्वपूर्ण निबंध जो इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 में आएगा। @govbiharboard.com

Leave a Comment