Bihar Board 10th Science Guess Question 2026: बिहार बोर्ड 21 फरवरी 2026, 10th Science गेस प्रश्न, यहाँ से देखें @govbiharboard.com
Bihar Board 10th Science Guess Question 2026:
1. वायु में प्रकाश की चाल निर्वात की अपेक्षा होती है-
(A) कम
(B) ज्यादा
(C) समान
(D) इनमें से कोई नहीं
2. लेस में मुख्य फोकस की संख्या होती है-
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
3. विद्युत का अच्छा चालक है-
(A) लकड़ी
(B) प्लास्टिक
(C) कार्बन
(D) चांदी
4. जस्ता का अयस्क है
(A) सिनेबार
(B) जिंक ब्लेंड
(C) बॉक्साइट
(D) सोडियम क्लोराइड
5. सिलिकन है एक-
(A) धातु
(B) अधातु
(C) उपधातु
(D) मिश्रधातु
6. स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक है-
(A) क्लोरोफिल
(B) कार्बन डाईऑक्साइड तथा जल
(C) सूर्य का प्रकाश
(D) इनमें से सभी
7. मैग्नीशियम पाया जाता है-
(A) क्लोरोफिल में
(B) लाल रक्त कण में
(C) वर्णी लवक में
(D) श्वेत रक्त कण में
8. दाढ़ी बनाने के लिए कौन-सा दर्पण प्रयुक्त होता है
(A) उत्तल दर्पण
(B) समतल दर्पण
(C) अवतल दर्पण
(D) इनमें से कोई नहीं
9. सोना की परमाणु संख्या है-
(A) 29
(B) 89
(C) 79
(D) 39
10. ऑक्सीजन की संयोजकता है-
(A) 1
(B) 0
(C) 2
(D) 3
11. अम्लीय वर्षा के जल का pH मान होना चाहिए-
(A) 5.6
(B) 5.6 से कम
(C) 5.6 से अधिक
(D) 7.0
12. जब किसी चालक तार से विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो गतिशील कण क्या है?
(A) इलेक्ट्रान
(B) आयन
(C) प्रोटॉन
(D) इलेक्ट्रॉन
13. विभवान्तर का S.I. मात्रक क्या है?
(A) जूल
(B) वाट
(C) एम्पीयर
(D) वोल्ट
14. निकट दृष्टि दोष को निम्नलिखित में किस लेंस के द्वारा हटाया जाता है?
(A) उत्तल
(B) अवतल
(C) बाइफोकल
(D) बेलनाकार
15. टूथ पेस्ट कैसा होता है?
(A) अम्लीय
(B) क्षारीय
(C) उदासीन
(D) इनमें से सभी
16. निम्नलिखित में कौन लेन्स की क्षमता का मात्रक है?
(A) जूल
(B) वाट
(C) डाइऑप्टर
(D) अर्ग
17. फ्लोएम ऊतकों द्वारा कार्बोहाइड्रेट का परिवहन होता है-
(A) ग्लूकोज के रूप में
(B) फ्रक्टोज के रूप में
(C) लैक्टोज के रूप में
(D) सुक्रोज के रूप में
18. निम्नलिखित में से कौन गैस चूने के पानी को दुथिया कर देता है?
(A) Cl2
(B) SO2
(C) CO2
(D) 02
19. टारटैरिक अम्ल निम्नलिखित में से किसमें पाया जाता है?
(A) टमाटर
(B) संतरा
(C) सिरका
(D) इमली
20. स्टोमा के खुलने और बंद होने की क्रिया को कौन नियंत्रित करता है?
(A) द्वार कोशिकाएँ
(B) सहचर कोशिकाएँ
(C) चालन नालिकाएँ
(D) मूल रोम
21. अम्ल का pH मान होता है-
(A) 7 से कम
(B) 7 से अधिक
(C) 7
(D) 14
22. धमनियों का कार्य है-
(A) शुद्ध रक्त का वहन करना
(B) अशुद्ध रक्त का वहन करना
(C) ‘A’ एवं ‘B’ दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
23. निम्नलिखित में से कौन नेत्र का रंगीन भाग होता है?
(A) कॉर्निया
(B) रेटिना
(C) परितारिका
(D) पुतली
24. वायुमंडल में प्रकाश के किस वर्ण का प्रकीर्णन अधिक होता है?
(A) लाल
(C) पीला
(B) नीला
(D) नारंगी
25. अमीबा में अधिकांश पोषण कैसा होता है?
(A) शाकाहारी
(B) अंतर्ग्रहण
(C) सर्वाहारी
(D) स्वपोषी

26. निम्नलिखित में सबसे भारी धातु कौन है?
(A) लिथियम
(B) यूरेनियम
(C) सिजियम
(D) आयरन
27. विभवान्तर का S.I. मात्रक होता है-
(A) कूलम्ब
(B) वोल्ट
(C) एम्पीयर
(D) ओम
28. लवण का जलीय विलयन का pH है-
(A) 7
(B) 7 से अधिक
(C) 7 से कम
(D) इनमें से कोई नहीं
29. गोलीय दर्पण के परावर्तक पृष्ठ की वृत्ताकार सीमा रेखा का व्यास कहलाता है-
(A) मुख्य फोकस
(B) वक्रता त्रिज्या
(C) प्रधान अक्ष
(D) गोलीण दर्पण का द्वारक
30. यदि किसी बिम्ब का प्रतिबिम्ब का आवर्द्धन ऋणात्मक है तो उस प्रतिबिम्ब की प्रकृति क्या होगी?
(A) वास्तविक और उल्टा
(B) वास्तविक और सीधा
(C) आभासी और सीधा
(D) आभासी और उल्टा
31. नेत्र में प्रवेश करने वाली प्रकाश किरणों का अधिकांश अपवर्तन होता है-
(A) नेत्रोद अंतर पृष्ठ पर
(B) अभिनेत्र के अंतरपृष्ठ पर
(C) कॉर्निया के बाहरी पृष्ठ पर
(D) इनमें से कोई नहीं
32. भारत में उत्पादित प्रत्यावर्ती विद्युत धारा की आवृति है-
(A) 50Hz
(B) 60Hz
(C) 70Hz
(D) 80 Hz
33. निम्नलिखित में कौन से यंत्र का उपयोग रक्तदाब मापने में किया जाता है?
(A) बैरोमीटर
(B) मैनोमीटर
(C) स्फाईग्नो-मैनोमीटर
(D) इनमें से कोई नहीं
34. रक्त का कौन से अवयव घायल स्थान से रक्त स्त्राव के मार्ग को रक्त का थक्का बनाकर अवरूद्ध करता है?
(A) लाल रक्त कोशिकाएँ
(B) श्वेत रक्त कोशिकाएँ
(C) प्लेट लैट्स
(D) लसीका
35. नाइट्रोजन के द्विपरमाणुक अणु में कैसा आबंध होगा?
(A) एक आबंध
(B) द्वि आबंध
(C) त्रिआबंध
(D) इनमें से कोई नहीं
36. उच्च रक्त चाप की अवस्था को क्या कहते हैं?
(A) हाइपोटेंशन
(B) हृदयाघात
(C) हाइपरटेंशन
(D) पक्षाघात
37. नीचे दी गयी अभिक्रिया के संबंध में कौन सा कथन सत्य है? ZnO +C+Zn+CO
(A) कार्बन उपचयित हो रहा है।
(B) ZnO उपचयित हो रहा है।
(C) कार्बन अपचयित हो रहा है।
(D) कार्बन मोनो-ऑक्साइड उपचयित हो रहा है।
38 ऑक्सीजन के दो परमाणुओं के बीच कितने आबंध बनते हैं?
(A) एक आबंध
(B) द्वि-आबंध
(C) त्रि आबंध
(D) इनमें से कोई नहीं
39. किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश कैसा प्रतीत होता है?
(A) काला
(B) नीला
(C) लाल
(D) इनमें से कोई नहीं
40. किसी लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन का मात्रक क्या है?
(A) मी०
(B) से०मी०
(C) मि०मी०
(D) मात्रक विहीन
41. सामान्य अनुशिथिलन रक्त दाब होता है-
(A) 80mm
(B) 100mm
(C) 120mm
(D) 130mm
42. मानव हृदय में कितने कोष्ठक पाये जाते हैं? [2011A,2019,2021A,2022A,2023A]
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
43. कोशिक झिल्ली किस प्रकार की झिल्ली है? [2023A]
(A) पारगम्य
(B) अपारगम्य
(C) अर्ध-पारगम्य
(D) इनमें से कोई नहीं
44. मछली का श्वसन होता है-
(A) जल में घुले ऑक्सीजन से
(B) जल में घुले नाइट्रोजन से
(C) जल से बाहर आकर
(D) इनमें से कोई नही
45. कार्बन की संयोजकता होती है-
(A) 4
(B) 3
(C) 2
(D) 1
46. कौन सा दर्पण आमतौर पर वाहनों में पीछे देखने के दर्पण के रूप में उपयोग कि जाता है?
(A) समतल दर्पण
(B) उत्तल दर्पण
(C) अवतल दर्पण
(D) इनमें से सभी
47. ग्लाइकोलाइसिस होता है [2022A]
(A) माइट्रोकॉन्ड्रिया में
(B) कोशिका द्रव्य में
(C) गॉल्गी कम्प्लेक्स
(D) क्लोरोप्लास्ट में
48. कायोलाइट किस धातु का अयस्क है?
(A) ताँबा
(B) लोहा
(C) ऐल्युमिनियम
(D) मेग्नीशियम
49. कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में रहनेवाली एकमात्र अधातु है-
(A) क्लोरिन
(B) आयोडीन
(C) कार्बन
(D) ब्रोमीन
50. ऊर्जा उत्पादन के लिए कोशिका प्रायः किसका उपयोग करती है
(A) ग्लूकोज
(B) अमीनो अम्ल
(C) वसा अम्ल
(D) सूक्रोज