Bihar Board 10th Hindi VVI Subjective 2026: 17 फरवरी वायरल सब्जेक्टिव क्वेश्चन यहां से देखें जो Exam में आएगा। @govbiharboard.com

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Board 10th Hindi VVI Subjective 2026: 17 फरवरी वायरल सब्जेक्टिव क्वेश्चन यहां से देखें जो Exam में आएगा। @govbiharboard.com

Bihar Board 10th Hindi VVI Subjective 2026:

1. लेखक किस विडंबना की बात करते हैं? विडंबना का स्वरूप क्या है ?

उत्तरः- लेखक के लिए विडंबना की बात यह है कि इस आधुनिक युग में भी जातिवाद के पोषक की कमी नहीं है।

2 जाति प्रथा भारतीय समाज में श्रम विभाजन का स्वाभाविक रूप क्यों नहीं कही जा सकती ?

उत्तर- भारत की जाति प्रथा की एक और विशेषता यह है कि यह श्रमिकों का अस्वभाविक विभाजन ही नहीं करती बल्कि श्रमिकों को एक दूसरे से ऊंच-नीच को दर्शाता है | जो विश्व के किसी भी समाज में नहीं पाया जाता |

3. जाति प्रथा भारत में बेरोजगारी का एक प्रमुख और प्रत्यक्ष कारण कैसे बनी हुई है ?

उत्तर- भारत में जाति प्रथा लोगों को कोई भी ऐसा कार्य नहीं चुनने देती जो उनके पूर्वजों ने नहीं किया हो । लोग अपने पूर्वजों का ही कार्य चुनते हैं जिसके कारण जाति प्रथा भारत में बेरोजगारी का प्रत्यक्ष और प्रमुख कारण बनी हुई है।

4. खोखा किन मामलों में अपवाद था ?

उत्तर-सेन साहब का बेटा काशु घर में बनाए गए नियम के मामलों में अपवाद था। वह हमेशा अपने मन के अनुसार ही कार्य करता था पर लड़कियों को ऐसी आजादी नहीं थी।

5. काशू और मदन के बीच झगड़े का कारण क्या था ?

उत्तर:- काशु और मदन के बीच झगड़े का कारण लट्टू घुमाने का खेल था | इस प्रयोग के द्वारा लेखक यह बताना चाहता है कि झोपड़ी वाले लोग भी अपने अपमान का बदला ले सकते हैं जैसा की मदन ने काशु के दांत तोड़ कर लिया ।

6. आपकी दृष्टि विष के दांत कहानी का नायक कौन है ? तर्कपूर्ण, उत्तर दें |

उत्तर:- मेरी दृष्टि में इस कहानी का नायक मदन है क्योंकि वह महल वाले सेन साहब से बिना डरे उसके ड्राइवर से लड़ जाता है और उसके बेटे के दो दांत भी तोड़ देता है।

7. लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन कहां हो सकते हैं और क्यों ?

उत्तर- लेखक मैक्समूलर के अनुसार सच्चे भारत का दर्शन ग्रामीण इलाके में हो सकते हैं ना कि मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे शहरों में क्योंकि भारत की असली संस्कृति ग्रामीणों में ही निहित है।

8. धर्मों की दृष्टि से भारत का क्या महत्व है ?

उत्तर:- धर्मों की दृष्टि से भारत का विशेष महत्व है यहां विभिन्न धर्मों के लोग (जैसे हिंदू मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन बौद्ध, पारसी,यहूदी इत्यादि ) आपस में मिल जुल कर रहते हैं | विश्व के किसी भी देश में ऐसी व्यवस्था नहीं है।

9. लेखक द्वारा नाखूनों को अस्त्र के रूप में देखना कहां तक संगत है?

उत्तर:- लेखक द्वारा नाखूनों को अस्त्र के रूप में देखना काफी हद तक संगत है । क्योंकि अस्त्र से हम अपनी सुरक्षा करते हैं। क्योंकि लाखों वर्ष पहले हम आदिमानव थे और अपनी सुरक्षा के लिए नाखूनों का प्रयोग करते थे इसलिए नाखूनों को अस्त्र के रूप में देखना काफी हद तक संगत है।

10. मनुष्य बार-बार नाखूनों को क्यों काटता है?

उत्तर:- मनुष्य बार-बार नाखूनों को इसलिए काटता है क्योंकि वह अपने पार्श्व वृत्ति यानी पुरानी चिन्हों को भुला देना चाहता है।

Bihar Board 12th Exam New Pattern 2026: कक्षा 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026 का न्यू पैटर्न जारी @govbiharboard.com

11. देवनागरी लिपि के अक्षरों में स्थिरता कैसे आयी हैं ?

उत्तर:- करीब दो सदी पहले इस लिपि के टाइप बने और इसमें पुस्तक छपने लगी जिसके कारण इसके अक्षरों में स्थिरता आ गई।

12. देवनागरी लिपि में कौन-कौन सी भाषाएं लिखी जाती है?

उत्तर:- देवनागरी लिपि में- हिंदी, संस्कृत, मराठी, नेपाली इत्यादि भाषाएं लिखी जाती है।

13. बहादुर अपने घर से क्यों भाग गया था ?

उत्तर – बहादुर की मां चाहती थी कि बहादुर घर के कामकाज में हाथ बटाए परंतु बहादुर ऐसा नहीं करता था। इसलिए उसकी मां बहादुर से रूठी रहती थी । एक दिन बहादुर ने मां की प्यारी भैंस को पीटा था। जिसकी कल्पना कर माँ ने भी बहादुर को बहुत पीटा अंततः बहादुर घर छोडकर भाग गया।

14. किन कारणों से बहादुर ने एक दिन लेखक का घर छोड़ दिया ?

उत्तर -शुरुआत में लेखक के घर बहादुर को बहुत प्यार मिल रहा था परंतु कुछ दिनों के बाद उनके घर में बहादुर के साथ अच्छा व्यवहार नहीं होने लगा | छोटी-छोटी गलती के लिए उसे मार पड़ने लगी। लेखक के रिश्तेदारों द्वारा भी उसके ऊपर चोरी का झूठा इल्जाम लगाया गया |जिसके कारण बहादुर का मन लेखक के घर से उठ गया | जब उसके हाथ से सिलबट्टा गिरकर टूट गया तब और ज्यादा डर गया | अंततः लेखक का घर छोड़कर भाग गया |

15. बहादुर का चरित्र – चित्रण करें |

उत्तर- बहादुर, बहादुर कहानी का सबसे मुख्य पात्र है। इस पाठ के लेखक अमरकांत हैं। बहादुर जिसका घर बिहार नेपाल के बॉर्डर पर था । एक दिन मां के हाथ से मार खाकर बहादुर गोरखपुर भाग आया। लेखक ने बहादुर को अपने घर का नौकर बना लिया | बहादुर (12-13 ) वर्ष का एक हसमुख लड़का था|शुरुआत में वह लेखक के यहां परिवार के एक सदस्य के जैसा रहा परंतु कुछ दिनों के बाद से उसे छोटी मोटी गलती करने पर भी गाली और मार मिलने लगी |बहादुर पर झूठे चोरी के आरोप भी लगे जिसके कारण वह लेखक के यहां काफी उदास रहने लगा और एक दिन लेखक का घर छोड़ कर चला गया।

16. परंपरा का ज्ञान किन के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है और क्यों

उत्तर-जो लोग साहित्य में युग परिवर्तन करना चाहते हैं, क्रांतिकारी साहित्य लिखना चाहते हैं उनके लिए साहित्य की परंपरा का ज्ञान होना अति आवश्यक है ।

17. लखनऊ और रामपुर से बिरजू महाराज का क्या संबंध है ?

उत्तर- लखनऊ और रामपुर से बिरजू महाराज का गहरा संबंध था क्योंकि उनकी तीनों बहनों का जन्म रामपुर में एवं बिरजू महाराज का जन्म लखनऊ में हुआ था | बिरजू महाराज का भी कई बार लखनऊ आना-जाना होता था|

18. बिरजू महाराज के गुरु कौन थे? उनका संक्षिप्त परिचय दें |

उत्तर- बिरजू महाराज के गुरु उनके पिता जी ही थे। उन्हीं से बिरजू महाराज ने नृत्य सीखा था|बिरजू महाराज के पिता एक नर्तक थे।वह स्वभाव से बहुत ही अच्छे आदमी थे। वे अपना सुख- दुःख दूसरों के साथ साझा नहीं करते थे।

19. हर वर्ष आविन्यों में कब और कैसा समारोह हुआ करता है ?

उत्तर -हर वर्ष आविन्यों गर्मियों के समय में एक अत्यंत प्रसिद्ध और लोकप्रिय रंग समारोह हुआ करता है।

20. मछलियों को लेकर बच्चों की क्या अभिलाषा थी ?

उत्तर- बच्चे मछलियों के साथ खेलना चाहते थे। जिसके लिए वह किसी एक मछली को कुँए में भी छोड़ना चाहते थे | ताकि जब मन हो वहां से मछली निकालकर खेल सके ।

21. मछली और दीदी में क्या समानता दिखलाई पड़ती स्पष्ट करें।

उत्तर-लेखक के अनुसार मछली और दीदी में यह समानता दिखाई पड़ी की मछली जल से बाहर तड़प रही थी और दीदी घर के अंदर तड़प रही थी|

22. डुमराव की महत्ता किस कारण से है?

उत्तर- डुमराव में नरकट नाम का पौधा पाया जाता है जिससे शहनाई बनाई जाती है। इसीलिए डुमराव की महत्ता अधिक है।

23. मुहर्रम पर्व से बिस्मिल्लाह खा के जुड़ाव का परिचय पाठ के आधार पर दे ।

उत्तर -मुहर्रम से बिस्मिल्लाह खा का जुड़ाव काफी घनिष्ठता था | मुहरम का मतलब बिस्मिल्ला खा की शहनाई परंतु मोहर्रम के दिन बिस्मिल्ला खा के परिवार में कोई शहनाई नहीं बजाता था|

24. गांधीजी बढ़िया शिक्षा किसे कहते हैं?

उत्तर -गांधी की बढ़िया शिक्षा अहिंसक प्रतिरोध और व्यावहारिक शिक्षा को कहते हैं। जिससे मनुष्य के चरित्र का निर्माण हो |

25. शिक्षा का ध्येय गांधी जी क्या मानते हैं और क्यों ?

उत्तर-गांधीजी शिक्षा का ध्येय व्यवहारिक शिक्षा को मानते हैं। जहां बच्चों का चरित्र निर्माण के साथ-साथ उनमें साहस बल सदाचार इत्यादि लक्षण हो क्योंकि गाँधी जी के अनुसार यही वास्तविक शिक्षा है और इसी से एक अच्छे मनुष्य का निर्माण हो सकता है ।

 

Bihar Board 10th 12th Exam Guidelines 2026: मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 न्यू गाइडलाइनस, यहाँ से देखें @govbiharboard.com

26. कवि किसके बिना जगत में यह जन्म व्यर्थ मानता है ?

उत्तर – कवि गुरुनानक देव जी राम नाम के बिना जगत में यह जन्म व्यर्थ मानते हैं।

27. वाणी कब विष के समान हो जाती है?

उत्तर- जब मनुष्य राम नाम को छोड़कर कोई अन्य शब्द बोलता है तो उसकी वाणी विष के समान हो जाती है।.

28. कवि ने माली- मालिन किसे और क्यों कहा ?

उत्तर – कवि रसखान ने कृष्ण -राधा को माली- मालिन कहा क्योंकि कवि के अनुसार जिस प्रकार पुष्प वाटिका में माली -मालिन का कार्य पुष्प की देखभाल करना है ठीक उसी कार्य प्रेम वाटिका में कृष्ण- राधा करते हैं।

29. कृष्ण को चोर क्यों कहा गया है? कवी का अभिप्राय स्पष्ट करें।

उत्तर -कवि रसखान ने कृष्ण को चोर कहा है क्योंकि कवि के अनुसार नंद नंद ने उनके चित को चुरा लिया है

30. परहित के लिए ही देह कौन धारण करता है ? स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर- कवि घनानंद के अनुसार बादल परहित के लिए देह धारण करता है और सब के ऊपर समान बरसता है।

31. कवि कहां अपने आंसुओं को पहुंचाना चाहता है और क्यों ?

उत्तर- कवि घनानंद अपने आंसुओं को सुजान के आंगन तक पहुंचाना चाहते हैं क्योंकि कवि सुजान की विरह वेदना में रो रहे हैं।

32. कवि को भारत में भारतीयता क्यों नहीं दिखाई पड़ती ?

उत्तर-कवि प्रेमधन जी को भारत में भारतीयता नहीं दिखाई पड़ती है क्योंकि भारत के लोगों का स्वभाव लगाव और उनके रहन-सहन विदेशी हो गए हैं। वे अधिकतर विदेशी वस्तुओं का उपयोग कर रहे हैं।

33. नेताओं के बारे में कवि की क्या राय है ?

उत्तर -कवि प्रेमधन नेताओं पर व्यंग्य करते हुए कहते हैं कि जिन नेताओं से उनकी ढीली ढाली धोती नहीं संभलती वे देश का प्रबंध कैसे करेंगे ?

34.भारतमाता अपने ही घर में प्रवासिनी क्यों बनी हुई है ?

उत्तर -भारतमाता अपने ही घर में प्रवासिनी बनी हुई है क्योंकि इनके सामने भारतीय लोगों पर अंग्रेज अत्याचार कर रहे और यह चुपचाप देख रही है। जैसे कोई प्रवासी या मेहमान किसी दूसरे के घर पर चुपचाप देखता है।

35. कविता में कवि भारतवासियों का कैसा चित्र खींचता है ?

उत्तर -कवि सुमित्रानंदन पंत के अनुसार भारत के 30 करोड़ लोग फटे पुराने वस्त्र पहने हैं, आधा पेट भोजन करते हैं। वह शोषित, बिना वस्त्र के, मूर्ख और असभ्य शिक्षित हैं। वे अंग्रेजों के सामने नतमस्तक हैं और वृक्ष के नीचे निवास करने के लिए मजबूर हैं।

36. भारतमाता का हास भी राहुग्रसित क्यों दिखाई पड़ता है ?

उत्तर -भारतमाता का हास भी ग्रसित दिखाई पड़ता है क्योंकि भारतमाता पर ऊगे स्वर्ण जैसे फसल को अंग्रेजों के पैरों तले कुचला जा रहा है।

37. कवि की दृष्टि में समय के रथ का घर्घर – नाद क्या है ? स्पष्ट करें

उत्तर- कवि की दृष्टि में जनता का बदला दिन ही समय का घर्घर – नाद है। अब देश में लोकतंत्र की स्थापना हो रही है जिसमें शासन जनता का होगा।

38. कवि जनता के स्वपन का किस तरह चित्र खींचता है ?

उत्तर -कवि जनता के स्वपन का एक सुंदर चित्र खींचता है। कवि के अनुसार वर्षों सदियों से दुख सहने वाली जनता को अब सुख मिलने वाला है क्योंकि देश में लोकतंत्र की स्थापना हो गई है।

39. कवि की दृष्टि में आज के देवता कौन है और वह कहां मिलेंगे?

उत्तर -कवि की दृष्टि में आज के देवता सड़कों, खेत खलिहान में काम करने वाले लोग हैं। यह लोग सड़कों में खेतों में या कहीं अन्य जगह में काम करते हुए मिलेंगे |

40. छायाएँ दिशा हीन सब ओर क्यों पड़ी है ? स्पष्ट करें |

उत्तर – जब परमाणु बम नगर के बीचो-बीच से धरती को चीरकर निकला था, तो मानव जन की छायाएँ दिशाहीन हो गई थी ।

41. हिरोशिमा में मनुष्य की साखी के रूप में क्या है ?

उत्तर- हिरोशिमा में मनुष्य की साखी के रूप में कंकाल जले हुए पत्थर ,टूटी-फूटी सड़कें एवं अन्य चीजें हैं। जिन्हें देखकर इतिहास में हुए उस घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है ।

42. कवि को बूढ़ा वृक्ष चौकीदार क्यों लगता था ?

उत्तर- कवि को उसके दरवाजे पर खड़ा बुढा वृक्ष चौकीदार लगता था क्योंकि एक चौकीदार की तरह ही बुढा वृक्ष उसके दरवाजे पर हमेशा तैनात रहता था ।

43. वृक्ष और कवि में क्या संवाद होता था ?

उत्तर- कवि के अनुसार जब कवि कहीं बाहर से घर वापस आते थे तो मानो वृक्ष दूर से ही ललकार कौन जवाब में कवि कहता “मैं तुम्हारा दोस्त हूं।”

44. कवि किन अत्याचारों का और क्यों जिक्र करता है ?

उत्तर- कवि वैसे व्यक्ति को अत्याचारी कह रहे हैं जो इस बात को मानने से इनकार करते हैं कि हर परिस्थिति में हमारा जीवन बढ़ता ही जाता है क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं | जिनको उनका जीवनकाल बहुत छोटा लगता है।

45. कविता में ‘क’ का विवरण स्पष्ट कीजिए ।

उत्तर -बेटे के लिए ‘क’ का अर्थ कबूतर है -जो लिखते समय चौखट में नहीं आता है। कबूतर की तरह फुदक जाता है |

46.बेटे के आंसू कब आते हैं और क्यों ?

उत्तर-‘ङ’ को लिखते समय बेटे के आंख में आंसू आ जाते हैं। क्योंकि कई बार कोशिश करने के बावजूद भी वह ‘ङ’ को नहीं लिख पाता है ।

47. कवि किस तरह के बंगाल में एक दिन लौटकर आने की बात करता है ?

उत्तर- कवि जीवनानंद दास उस तरह के बंगाल में एक दिन लौटने की बात करते हैं जहां धान के हरे-भरे खेत और बहती नदी हो ।

48. कवि अगले जन्म में क्या-क्या बनने की संभावना व्यक्त करता है और क्यों ?

उत्तर – कवि अगले जन्म में अबाबील पक्षी, कौआ, उल्लू या मनुष्य बनने की संभावनाएं व्यक्त करता है क्योंकि उसे बंगाल के पर्यावरण से काफी लगाव था और ये चीजें बंगाल में समान्य रूप से पाई जाती है।

49. शानदार लबादा किसका गिर जाएगा और क्यों?

उत्तर- भगवान का शानदार लबादा गिर जाएगा क्योंकि जिसके कपोलों की नरम सैया में भगवान की कृपा दृष्टि विश्राम करती थी वह भक्त ही नहीं रहेगा।

50. कवि किसको कैसा सुख देता था?

उत्तर – कवि प्रभु की कृपा दृष्टि को अपने शरीर, चेहरे की नर्म सैया पर विश्राम करने का सुख देता था |

Bihar Board 10th 12th Exam Guidelines 2026: मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 न्यू गाइडलाइनस, यहाँ से देखें @govbiharboard.com

Leave a Comment