Bihar Board 10th Science VVI Subject Question 2026: 21 फरवरी 2026, Science VVI Subject Question यहां से देखें। @govbiharboard.com

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Board 10th Science VVI Subject Question 2026: 21 फरवरी 2026, Science VVI Subject Question यहां से देखें। @govbiharboard.com

Bihar Board 10th Science VVI Subject Question 2026:

1. किरण पुंज किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर- किरणों के समूह को किरण पुंज कहते हैं।
ये मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं:-
(i) अपसारी किरण पुंज
(ii) समांतर किरण पुंज
(iii) अभिसारी किरण पुंज

2. प्रकाश के परावर्तन के नियमों को लिखें।

उत्तर- प्रकाश के परावर्तन के मुख्य दो नियम हैं:-
(i) आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है।
(ii) आपतित किरण, परावर्तित किरण एवं आपतन बिंदु पर खींचा गया अभिलंब तीनों एक ही समतल सतह पर होते हैं।

3. गोलीय दर्पण क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर- गोलीय दर्पण उस दर्पण को कहते हैं जिसकी परावर्तक सतह किसी खोखले गोले का एक भाग होती है |
गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते हैं:-

(i) अवतल दर्पण
(ii) उत्तल दर्पण

4. गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या (R) और फोकस दूरी (f) में संबंध बताएं?

उत्तर – गोलीय दर्पण की फोकस – दूरी (f) उसकी वक्रता त्रिज्या (R) की आधी R होती है अर्थात, f= 2

5. प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते हैं?*

उत्तर- प्रकाश की किरणों के एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में जाने पर दिशा – परिवर्तन (अर्थात मुड़ने) की क्रिया को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं।

6. प्रकाश के अपवर्तन के नियम लिखिए।

उत्तर – प्रकाश के अपवर्तन के दो नियम होते हैं:-

(i) आपतित किरण, अपवर्तित किरण और अभिलंब तीनों एक ही समतल पर होते हैं।
(ii) किन्ही दो माध्यमों जल और प्रकाश के किसी विशेष वर्ण (रंग) के लिए आपतन कोण की ज़्या (sin i) और अपवर्तन कोण की ज़्या (sin r) का अनुपात एक नियतांक होता है। इसे स्नेल का नियम भी कहते हैं।

7. स्नेल का नियम लिखे ।

उत्तर – यदि आपतन कोण । तथा अपवर्तन कोण r हो तो प्रकाश के अपवर्तन के द्वितीय नियम से,Sini
Sinr = एक नियतांक

(8) अपवर्तनांक किसे कहते हैं ?

उत्तर – निर्वात में प्रकाश की चाल तथा किसी खास माध्यम में प्रकाश की चाल के अनुपात को उस माध्मय का अपवर्तनांक कहते हैं ।

अर्थात्, अपवर्तनांक = शून्य में प्रकाश की चाल
                               उस माध्यम में प्रकाश की चाल

9. लेंस क्या है ? ये कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर – लेंस पारदर्शक पदार्थ का वह टुकड़ा है, जो दो निश्चित ज्यामिति सतहों से घिरा होता है। लेंस मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं ।

10. उत्तल लेंस और अवतल लेंस में अंतर बताएं। 

उत्तर – उत्तल लेंस और अवतल लेंस में निम्नलिखित अंतर है:-

उत्तल लेंस :-(i) यह लेंस किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा होता है।
(ii) इसे अभिसारी लेंस भी कहते हैं।
(iii) यह किसी वस्तु का वास्तविक एवं काल्पनिक दोनों प्रतिबिम्ब बनाता है।
(iv) इसका उपयोग दूर – दृष्टि दोष में किया जाता है |

 

11. स्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी किसे कहते हैं?

उत्तर – जिस न्यूनतम दूरी तक मानव नेत्र वस्तु को साफ-साफ देख सकता है, उसे स्पष्ट दर्शन की न्यूनतम दूरी कहते हैं। स्वस्थ आंख के लिए यह दूरी 25 सेंटीमीटर होती है।

12. स्पष्ट दर्शन की अधिकतम दूरी किसे कहते हैं?

उत्तर – जिस अधिकतम दूरी तक मानव नेत्र वस्तु को साफ-साफ देख सकता है, उसे स्पष्ट दर्शन की अधिकतम दूरी कहते हैं | स्वस्थ नेत्र के लिए यह दूरी अनंत होती है।

13. मानव नेत्र की समंजन क्षमता से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- मानव नेत्र जिस गुण के कारण अपनी फोकस दूरी बदलकर निकट और दूर की वस्तु को साफ-साफ देख सकता है, उस गुण को मानव नेत्र की समंजन क्षमता कहते हैं।

14. दृष्टि दोष क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर- कई कारणों से नेत्र बहुत दूर स्थित या निकट स्थित वस्तुओं का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटिना पर बनाने की क्षमता खो देता है। ऐसी कमी दृष्टि दोष कहलाती है।
यह मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं:-
(i) निकट दृष्टि दोष
(ii) दूर दृष्टि दोष
(iii) जरा दूरदर्शिता

15. मोतियाबिंद किसे कहते हैं?

उत्तर- तर बुढ़ापे में मानव – नेत्र में दूधिया रंग की छाली पड़ जाती है, जिसके कारण निकट या दूर की वस्तु को देखने में कठिनाई होती है। इसे ही मोतियाबिंद कहते हैं |
इस दोष को चश्मे से ठीक नहीं किया जा सकता है। इसके लिए ऑपरेशन किया जाता है।

Bihar Board 10th Science VVI Subject Question 2026
Bihar Board 10th Science VVI Subject Question 2026

16. प्रकाश का प्रकीर्णन किसे कहते हैं?

उत्तर- किसी कण पर पड़कर प्रकाश के एक अंश के विभिन्न दिशाओं में फैलने की क्रिया प्रकाश का प्रकीर्णन कहलाती है।

17. विद्युत धारा किसे कहते हैं? 

उत्तर- किसी चालक से होकर आवेश धारी कणों के प्रवाह को विद्युत – धारा कहते हैं। इसका S.I मात्रक एम्पियर होता है।

18. चालक किसे कहते हैं?

उत्तर – ऐसे पदार्थ जिनसे होकर विद्युत आवेश उनके एक भाग से दूसरे भाग तक जाता है, चालक कहे जाते हैं। जैसे – तांबा, चांदी, लोहा, मनुष्य या जानवर का शरीर, ग्रेफाइट इत्यादि|

19. विभव किसे कहते हैं ?

उत्तर- किसी बिंदु पर विद्युत विभव कार्य का वह परिमाण है, जो प्रति इकाई आवेश को अनंत से उस बिंदु तक लाने में किया जाता हैं |
इसका S.I मात्रक वोल्ट होता हैं |

20. स्वपोषी पोषण तथा विषमपोषी पोषण में क्या अंतर है ?

उत्तर – स्वपोषी पोषण

स्वपोषी पोषण विषमपोषी पोषण
i. स्वपोषी पोषण में जीव अपने भोजन का संश्लेषण स्वंय करते हैं। i. विषमपोषी पोषण में जीव अपने भोजन स्वंय संश्लेषित नहीं करते हैं।
ii. इसमें कार्बन डाईऑक्साइड तथा जल की परस्पर संयोजन क्रिया से कार्बनिक पदार्थों का निर्माण होता है । ii. जंतु अपने भोजन के लिए पौधों पर तथा शाकाहारी प्राणियों पर निर्भर करते हैं।

 

21. श्वसन एवं दहन में कोई दो अंतर लिखें |

उत्तर – 

श्वसन दहन
i. यह कोशिका में होता है। i. यह कोशिका में नहीं होता है।
ii. ऊर्जा चरणबद्ध ढंग से विमुक्ति होती है। ii. ऊर्जा अचानक रूप से विमुक्त होती है।
iii. यह एंजाइम के द्वारा नियंत्रित होती है । iii. एंजाइम के द्वारा नियंत्रित नहीं होता है।
iv. इसमें प्रकाश की उत्पत्ति नहीं होती है। iv. तेज लौ के साथ प्रकाश की उत्पत्ति होती है।
v. कई उत्पादों का निर्माण होता है । v. किसी उत्पाद का निर्माण नहीं होता है।

 

22. वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में क्या अंतर है ? कुछ जीवों के नाम जिसमें अवायवीय श्वसन होता है ।

वायवीय श्वसन अवायवीय श्वसन
i. यह ऑक्सीजन की उपस्थिति में अनुपस्थिति होता है । i. यह ऑक्सीजन की में अनुपस्थिति होता है।
ii. कोशिका के अंदर माईट्रोकौन्ड्रिया में होता है। ii. इसका अन्तोत्पाद इथेनोल लैक्टिक अम्ल है।
iii. इसका अन्तोत्पद CO2 और जल है। iii. माईट्रोकौन्ड्रिया के बाहर कोशिका द्रव में होता है |
iv. ATP ऊर्जा के 38 अणु बनते हैं। iv. ATP ऊर्जा के दो अणु बनते हैं।
v. इसमें ऊर्जा की मात्रा अत्यधिक होती है। v. इसमें ऊर्जा की मात्रा कम होती है ।

 

23. अवतल दर्पण और उत्तल दर्पण में अंतर स्पष्ट करें। [2017AI]

उत्तर – उत्तल दर्पण और अवतल दर्पण में अंतर उत्तल दर्पण
(i) उत्तल दर्पण का परावर्तक सतह बाहर की ओर वक्रित होता है।
(ii) उत्तल दर्पण का दृष्टि क्षेत्र काफी बड़ा होता है।
(iii) उत्तल दर्पण में वस्तु कां हमेशा आभासी प्रतिबिम्ब बनता है।
(iv) यह दर्पण वाहनों में साइड मिरर का काम करता है।

24. तारे और ग्रहों में अंतर स्पष्ट करें | [2022AII]

उत्तर – तारे

तारे ग्रह
(i) तारे आकाश में प्रकाश के बिन्दु स्त्रोत जैसा दीखते हैं। (i) ग्रह ढेर सारे बिन्दुओं का स्रोत है।
(ii) तारे पृथ्वी से काफी दूर है। (ii) ग्रह पृथ्वी के समीप हैं।
(iii) तारे आकाश में टिमटिमाते नजर आते हैं। (iii) लेकिन ग्रह नहीं।

 

25. प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा में अंतर स्पष्ट करें। [2017A11, 2020A11, 2022A1]

उत्तर – प्रत्यावर्ती और दिष्ट धारा में अंतर : प्रत्यावर्ती धारा (A.C.)
(i) धारा का मान तथा दिशा समय के साथ दोनों बदलता है।
(ii) इसे आसानी से उत्पन्न कियां जा सकता है।
(iii) इसे आसानी से DC में बदला जा सकता है।

Leave a Comment