2 February 2026 12th Biology VVI Question 2026: 2 फरवरी 2026 12th Biology 2 नंबर वाले अति महत्वपूर्ण प्रश्न यहाँ से देखें @govbiharboard.com

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

2 February 2026 12th Biology VVI Question 2026: 2 फरवरी 2026 12th Biology 2 नंबर वाले अति महत्वपूर्ण प्रश्न यहाँ से देखें @govbiharboard.com

2 February 2026 12th Biology VVI Question 2026:

1.सेब को आभासी फल (False Fruit) क्यों कहते हैं? पुष्प का कौन सा भाग फल की रचना करता है?

उत्तर:- सेब में फल का विकास अंडाशय से न होकर पुष्प के अन्य भाग (पुष्पासन / Thalamus) से होता है। इसलिए इसे आभासी फल हते हैं। सेब में पुष्पासन ही फल का मुख्य खाने योग्य भाग है।

2. मांसल फल (Fleshy Fruit) किसे कहते हैं? जिन फलों में फल भित्ति सरस तथा गूदेदार होती है,

उत्तर:- वे मांसल फल कहलाते हैं। इनकी फल भित्ति बाह्य, मध्य और अन्तः फल भित्ति में विभाजित होती है।

→ उदाहरणः आम, संतरा, सेब आदि।

3. विपुंसन (Emasculation) से क्या तात्पर्य है? एक पादूप प्रजनक कब और क्यों इस तकनीक का प्रयोग करता है ?
उत्तर:- किसी दद्विलिंगी पुष्प के नर जननांगों (पुंकेसर) को उनके परिपक्वन से पहले ही हटा देने की प्रक्रिया विपुंसन कहलाती है।
यह प्रक्रिया कृत्रिम संकरण में स्व-परागण (Self-pollination) को रोकने के लिए की जाती है। यह केवल द्विलिंगी पुष्पों में मादा जनक के चयन के लिए आवश्यक है।

4. नर में वृषण उदर गुहा के बाहर क्यों होते हैं?

उत्तर:- नर मानव में वृषण शरीर के बाहर वृषण कोष (Scrotum) में स्थित होते हैं। इसका कारण यह है कि शुक्राणु निर्माण (Spermatogenesis) के लिए शरीर के तापमान से 2-3℃ कम तापमान की आवश्यकता होती है।

5. वृषण तथा अण्डाशय के बारे में प्रत्येक के दो-दो प्रमुख कार्य लिखिए। वृषण के कार्यः

उत्तर:- (i) शुक्राणुओं का निर्माण करना।
(ii) टेस्टोस्टेरोन (नर लिंग हॉर्मोन) का स्रावण करना।
अण्डाशय के कार्य:
(i) अण्डाणु का निर्माण करना।
(ii) एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्टेरॉन का स्रावण करना।

6. अपरा (Placenta) क्या है? इसके दो कार्य लिखिए।

उत्तर:- वह संरचना जिससे विकासशील भ्रूण को माता के गर्भाशयी रुधिर से पोषण मिलता है, अपरा कहलाती है।
1. भ्रूण को पोषण एवं ऑक्सीजन प्रदान करना।
2. भ्रूण के उत्सर्जी पदार्थों को माता के रुधिर में भेजना।

7. पात्रे निषेचन (IVF) को संक्षेप में लिखिए।

उत्तर:- यह निषेचन की ऐसी विधि है जिसमें मादा शरीर के बाहर मानक परिस्थितियों में प्रयोगशाला में शुक्राणुओं तथा अण्डाणुओं को कृत्रिम तरीके से परखनली में निषेचित कराया जाता है।
Note: इसे Test Tube Baby तकनीक भी कहते हैं। यह उन दंपतियों के लिए उपयोगी है जिनमें स्त्री गर्भधारण नहीं कर सकती या पुरुष में शुक्राणु कम हैं।

8. अपूर्ण प्रभाविता (Incomplete Dominance) क्या है? इसे उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर:- जब दो विपरीत लक्षणों में क्रॉस कराने पर F₁ पीढ़ी में कोई भी लक्षण पूर्णतया प्रभावी नहीं होता और मध्यवर्ती लक्षण प्रकट होता है, तो इसे अपूर्ण प्रभाविता कहते हैं।

9.रुधिर वर्ग AB वाले पुरुष का विवाह रुधिर वर्ग • वाली स्त्री से हो जाता है, तो उनके बच्चों में कौन से रुधिर वर्ग होने की संभावना है?

उत्तर:- रुधिर वर्ग AB वाले पुरुष (1^18) का विवाह रुधिर वर्ग ० (ii) वाली स्त्री से होने पर उनके बच्चों का रुधिर वर्ग A या B होगा।

2 February 2026 12th Biology VVI Question 2026
2 February 2026 12th Biology VVI Question 2026

10. वर्णान्ध (Color Blind) व्यक्ति को रेलवे ड्राइवर क्यों नहीं बनाया जाता है?

उत्तर:- वर्णान्धता से पीड़ित व्यक्ति लाल व हरे रंग में अंतर ? नहीं कर पाता है। इसका जीन X-गुणसूत्र पर उपस्थित होता है। ऐसे व्यक्तियों को रेलवे ड्राइवर इसलिए नहीं बनाया जाता क्योंकि वे उचित रेलवे सिग्नल (लाल/हरा) न पहचान पाने के कारण रेल दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

11. चारगाफ का नियम (Chargaff’s Rule) क्या है?

उत्तर:- चारगाफ के नियम के अनुसार, DNA की द्विकुंडली संरचना में प्यूरीन और पिरिमिडीन की मात्रा बराबर होती है।
[[A] = [T] तथा [G] = [C]

12. न्यूक्लियोसोम (Nucleosome) क्या है?

उत्तर:- ऋणावेशित DNA, धनावेशित हिस्टोन अष्टक (Histone Octamer) के चारों और लिपटकर एक संरचना बनाता है, जिसे न्यूक्लियोसोम कहते हैं।

13. समजात एवं समरूप (समवृत्ति) अंगों में अंतर लिखिए और उदाहरण दीजिए।

उत्तर:-

समजात अंग (Homologous)        समवृत्ति अंग (Analogous)
वे अंग जो रचना व उत्पत्ति में समान हों लेकिन कार्य में भिन्न हों। (यह अपसारी विकास दर्शाते हैं)। वे अंग जो रचना में भिन्न हों लेकिन कार्य में समान हों। (यह अभिसारी विकास दर्शाते हैं)।
उदाहरणः व्हेल, चमगादड़ एवं मनुष्य के अग्रपाद।   उदाहरणः पक्षियों एवं कीटों के पंख।

14. अवशेषी अंग (Vestigial Organs) से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- जीवधारियों के पूर्वकालिक क्रियाशील अंग, जो अब उपयोग न होने के कारण अवशेषी हो गए हैं, अवशेषी अंग कहलाते हैं।
उदाहरण : मनुष्य में निमेषक पटल, अक्ल दाढ़, पुच्छ कशेरुकाएं।

Bihar Board 12th Chemistry Viral Subject Question 2026: बिहार बोर्ड 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026 वहीं पढ़े जो परीक्षा में आएगा @govbiharboard.com

15. प्राकृतिक वरण (Natural Selection) का सिद्धांत क्या है?

उत्तर:- डार्विनवाद के अनुसार, जनसंख्या बढ़ने पर जीवों में संघर्ष होता है तथा प्रकृति द्वारा ‘योग्यतम का चयन’ (Survival of the Fittest) होता है। जो जीव वातावरण के अनुकूल होते हैं, वे ही जीवित रहते हैं।।

16. हेरोइन (Heroin) क्या है? यह किस पौधे से प्राप्त होती है?

उत्तर:- रूप से हेरोइन एक ओपिओइड (Opioid) नशीला पदार्थ है। यह के लेटेक्स से अफीम /पाँपी यादप (Papaver somniferuटिल निर है। यह एक अवसादक (Depressant) है जो शरीर की क्रियाशीलता को धीमा कर देता है और ओपिओइड ग्राहियों से जुड़ता है।

17.वृषण के दो कार्य लिखिए ।

उत्तर:- (ⅰ) टेस्टोस्टीरान हार्मोन का स्वाव
(ii) शुक्राणु का निर्माण

18. लीडिंग कोशिकाओं के कार्य लिखिए।

उत्तर : – वृषण की लीडिंग कोशिकाएँ टेस्टोस्टीरान हार्मोन का स्त्वाव करती है जो द्वितीयक लैंगिक लक्षणों के विकास में सहायक होता है

19.) महिलाओं में निषेचन कहाँ होता है? निषेचन कला का कार्य लिखिए

उत्तर:- निषेचन की प्रक्रिया फैलोपियन नलिका में होती है। निषेचन कला अन्य शुक्राणुओं को अण्डाणु में प्रवेश नहीं करने देती है

20. अण्डाशय के दो काय लिखिएER

उत्तर: (ⅰ) प्रोजेस्टेरान हार्मोन का स्त्राव
(iⅱ) अण्डाणु का निर्माण

Bihar Board 12th Biology Viral Subject Question 2026: बिहार बोर्ड 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026 वहीं पढ़े जो परीक्षा में आएगा @govbiharboard.com

Leave a Comment